Friday, 21 November 2014

रात पश्मीने की


बेफिक्र, बेसब्र,दिन यूँ ही ढलने लगी हैं.

रात पश्मीने की अब चढ़ने  लगी हैं|

               फिर उन सड़को पर उगते और ढलते सूर्य के साथ,

                 धुंध चढ़ने लगी है, हवाओं में ठंढ बढ़ने लगी हैं,

                     रात पश्मीने की अब चढ़ ने लगी हैं|

     रामू काका की चाय में अदरक के स्वाद, घुलने लगी हैं,

    धीरे धीरे माँ की चादर सर ढकने लगी हैं,

    मौका मिलते ही रजाई में किसी के गरम पैरों को,ठंढे पैरों से सुला देना,

    यह शरारत बढ़ने लगी हैं, 

     रात पश्मीने की चढ़ने लगी हैं|  

हाफ से फुल,फुल से बंद गले तक स्वेटर बढ़ने लगी हैं,

गुलाब की खाली डालियों में ,कलियाँ उभरने लगी हैं,

पत्तियां  सिकुड़ने लगी हैं,

और शाम के वक़्त,पकौड़े तलने वाली की कमी खलने लगी हैं,

ठंडी हथेलियों को,गर्म हाथों की कमी लगने लगी हैं ,

आँखों की नमी छलकने लगी हैं,

रात पश्मीने की चढ़ने लगी हैं|

                 कभी अलाप के सामने बैठ,मूंगफली के छिलके बिखरने लगी हैं,

                    हाय ! ये सर्दी दिल को निकम्मा करने लगी हैं,

                   यह साल के ख़त्म होने का अल्टीमेटम देने लगी है,

                   उफ़ ! ये रात पश्मीने की, चढ़ने लगी हैं|

Wednesday, 17 September 2014

हे इश्वर! तुने ऐसी प्रतिमा बनायीं क्यों


यूँ तो तुम से मेरी कुछ खास बनती तो नहीं,

पर आज तुमसे कुछ कहना चाहती हूँ,

मेरी आँखें वैसे कुछ गलत बर्दाश्त करती तो नहीं,

और ना ही मुझे माँ पापा ने झुकना सिखाया है,

पर आज तुम्हारे सामने मैं एक संदेशवाहक बनकर आई हूँ,

 तुम तक उनका सन्देश लायी हूँ,

जो तुम्हें मानते हैं, और जानने का दावा करते हैं,

तो सुनों,

 

हे ईश्वर!,||हे बेदर्द ईश्वर||,

रोज़ -रोज़ तेरे दर पर मैं आई क्यों,

हे ईश्वर, आशीर्वाद में तू ने दुःख ,वेदना भिजवाई क्यों,

तू ने ऐसी गुड़िया बनायीं क्यों,

रोज़-रोज़ तेरे दर पर आई क्यों?

 

  हे ईश्वर, हे पत्थर की मुरत,

तू ने पैसे देकर बिकने वाली,

धैर्य की कठपुतलियाँ बनायीं क्यों?

ऐसे बाबुल घर भिजवाई क्यों,

ऐसे साजन से मिलवाई क्यों,

इतनी वेदना किस्मत में लिखवाई क्यों,

हे देवता, तू ने हमें लड़की में जनाई क्यों?

ऐसी प्रतिमा बनायीं क्यों?

|||हे ईश्वर|||तू ने ऐसी प्रतिमा बनायीं क्यों ???

Wednesday, 10 September 2014

''कैन अग्ली ,लुक लवली ''


पूजा ने सुबह उठते ही उनींदी आँखों से बेड से नीचे पैर रखने से पहले की एक बेड सेल्फी ली,और उसे फेसबुक और वात्सेप पर अपलोड कर दिया,फिर क्या कमेंट्स,लाइक्स,क्रिया प्रतिक्रिया,वाद विवाद,सॉरी –थैंक यू आदि का दौर तब तक चला जब तक पूजा की दूसरी सेल्फी न आई |

यह कहानी सिर्फ पूजा  की नहीं रही ,अब यह कहानी पूजा जैसी कई लड़कियों,नौजवानों और बड़े की हो गयी है|किसी आम आदमी की बर्थडे पार्टी हो या किसी ख़ास जैसे मिस्टर और मिस्सेस ओबामा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,या फिर शाहरुख़ ,सलमान,दिपिका,कटरीना जैसे हस्तियों के विशेष पल,इन सभी पलों में कम  से कम एक सेल्फी तो सभी लेते हैं|

आखिरकार यह सेल्फी है क्या?२०१३ तक गुमनाम अदने से शब्द में ऐसा क्या था जिसने ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी में तो जगह पाई ही,वही ‘’वर्ड ऑफ़ द ईयर’’का ख़िताब जीतते हुए इस साल पूरी दुनिया में छा गयी|यहाँ तक की इस सेल्फी मेनिया से तो जानवर भी बचे न रह सके| इंडोनेशिया के एक वाइल्ड फोटोग्राफर ने कुछ पल के लिए अपना कैमरा क्या खुला छोड़ा,एक बन्दर ने मौका पाते ही अपनी परफेक्ट सेल्फी खींच ली|

वैसे तो इस ‘’सेल्फ’’ द्वारा ली गयी ‘’सेल्फ पिक’’=सेल्फी के फ़ायदे अनेक हुए हैं |और अगर आप इसे अच्छी तरह समझना चाहते हैं तो,अपने किसी पुराने एल्बम को अपने किसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बनाये एल्बम से तुलना कर देखना चाहिए|   इस से आपको पता चलेगा कि

पहले जहाँ वर्मा जी फोटो खिंचवाने के लिए पड़ोसी शर्मा जी को ढूंढा करते थे वही,आज पूरा परिवार एक ही फोटो में समाकर अपनी तस्वीर खुद ही खींच लेता है|पहले जहाँ एक फोटोशूट से पहले ढेर सारी फॉर्मेलिटी होती थी,आज वो कुर्सी और पीछे का सुन्दर बैकग्राउंड गायब हो चुका है|वर्माजी की छोटी बिटिया सीता को अपनी दोस्त गीता के साथ सज धज कर,अब स्टूडियों नहीं जाना पड़ता और ना ही एक तस्वीर के लिए सीता और गीता को घंटों होंठ सुजाने पड़ते है,अब तो सीता और गीता ऐसे होठ निकाल निकाल कर फोटो खींचती है जैसे मानो बिना स्ट्रॉ के कुछ चुसने की कोशिश कर रही हो|यही नहीं शर्मा जी के बेटे ने तो यो यो के स्टाइल में आरे तिरछे फोटो को ही अपना प्रोफाइल पिक बना रखा है|

सेल्फी ने फोटोग्राफी के कल्चर को एक नया मुकाम दिया है,उसे एक नयी पहचान दी है|जहाँ अब एक फोटो से पहले की गयी घंटो तैयारियो को अब छुट्टी मिली है,वही हमारे हर पलों को विशेषता|अब लोग जब खुश होते हैं ,जहाँ खुश होते हैं ,जिस हालत में खुश होते हैं,वहीं अपनी सेल्फी खींचकर अपनी ख़ुशी का इज़हार पूरी दुनिया से कर देते हैं|सेल्फी के आने से इसी तरह सिटिज़न जर्नलिज्म को भी एक नया मुकाम और मदद मिली हैं|

सेल्फी ने सबकुछ बदला पर इन सबके बावजूद सेल्फी ने कही किसी को अवसर दिया है तो वहीँ उन अवसरों की यादों को भी काम कर दिया है|जहाँ फोटोग्राफी का एक अपना ही लम्बा सफरनामा रहा है,जहाँ परफेक्शन की एक परिभाषा थी,बैकग्राउंड,एंगल्स,एक्सप्रेशंस,रंगों और कपड़ो का चुनाव एक महत्व रखता था वहां आज सेल्फी के आते की यह सब दर्किनार हो गए हैं|उदहारण स्वरुप जैसे- वह मिसेस शर्मा का लाली ,लिपस्टिक,काजल और साड़ी चुनने में विशेष समय देना,और एक लम्बे घूँघट के साथ वो शर्मा जी और बच्चों के साथ खींचवाया  गया फोटो आज भी मिसेस शर्मा को जहां दिन,दिनांक के साथ याद है वही उनके बच्चे आज अपनी इतनी सेल्फी ले चुके हैं की उन्हें यह याद ही नहीं कि उन्होंने कौन  सेल्फी कब ली थी?अब तो यह मंज़र है कि सेल्फी पसंद आये न आये,फोर्मिलिटी में ही उसे लाइक करते करते हाँथ दुःख जाता है|अब तो हमारी वाहियात सी सेल्फी भी एक प्रसिद्ध सेल्फी बन जाती है और इन सब पर चार चाँद लगाती है एडिटिंग सॉफ्टवेयर और हमारे आधे अधूरे शब्दों से बने अधूरे वाक्य|पहले तो लोगो ने एडिटिंग कर अपने ना पसंद लोगों को ही फोटो से एडिट किया, पर अब तो आलम यह  है की लोग अपने ही अंगों को ही एडिट कर सेल्फी लेते हैं|अब तो ऐसा लगता है जैसे मानो लोगों ने रिश्तों में भी चीनी की जगह सुगर्फ्री इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है ,वैसे ही जैसे फोटो में अपने चाहने वालों की जगह अपना सेल्फ सेंटर्ड अयेतितुड घुसाकर सेल्फी का इज़ात कर लिया|

लोग सही ही कहते हैं कि किसी चीज़ का ज्यादा होना भी,उसे खास से आम बना देती है,वैसे ही जैसे हमारी अनगिनत सेल्फी|आज भी हमारी पुरानी एल्बम की हर फोटो ज्यादा ही बोलती हैं बशर्ते हमारी  अनगिनत सेल्फिस|हमारी पुरानी फोटों की यादें जहाँ हमें बेशुम्हार प्यार और होठों पर भीनी मुस्कराहट देकर शांति देती है, वही शायद किसी सेल्फी पर लगायी ठहाके की आवाज नहीं देतीं|

पर इन सबके बाबजूद हमें मानना ही होगा कि सेल्फी आज की मांग है,बदलते वक़्त की पहचान और ऑय विटनेस हैं|जिसने हमें और फोटोग्राफी को एक नया ट्रेंड दिया हैं,

              वह ट्रेंड जो आपको बना दे’’कैन अग्ली,लुक लवली’’|            

Monday, 1 September 2014

तुम्हारा नाराज़ होना भी ''सिमत-ए-अदा'' है


                  "तुम्हारा नाराज होना भी एक सिमत- ए - अदा है"

सॉरी मैं लेट हो गयी. वो तुम्हारे लिए वाइट रोज और चोकलेट ले रही थी. फिर ये रोज़ रोज़ की ट्रैफिक, जो हमेशा तुम तक आने में लेट करवा ही देती है. अच्छा सॉरी बाबा, मान भी जाओ. अब यार तुम्हें मनाने लिए मैं तुम्हारे इस रूप में तुम्हारे इन ग्रेवयार्ड फ्रेंड्स के साथ और टाइम स्पेंड नहीं कर सकती. सॉरी यार! मान भी जाओ मेरी जान. मानो नहीं तो मैं चली.

आज भी तुम्हारा नाराज होना तुम्हारी एक सिमत –ए –अदा है. कभी सोचती हूँ कि तुम नादान थे या मैं. कभी पूछती हूँ खुद से कि मैंने कभी अपने दोस्ती की सीमा पार की क्यों नहीं? तो शायद तुम और हम जिंदगी के किसी राह में तो साथ होते. पर कोई नहीं. अब जिंदगी तुम्हारे बिना भी अकले अच्छी लगती है. तुम्हारी यादे भी तपते हुए धूप में बेहद सुकून देती है. बस कभी कभार ऐसा लगता है कि काश इस बरसात में तुम साथ होते. हम साथ में भीगते और............ काश !

कभी जब किसी दिन यू हीं किसी कहानी में तुम्हारा नाम आ जाता है तो दिल दो बार धड़कर ठहर जाता हैं और दिमाग कहता है, अच्छा हुआ तुम चले गए. नहीं तो जिंदगी भर तुम्हारी अहमियत ना समझ पाती.आज कम से कम इस बात का पता तो चला कि हमेशा बोलने वाली मेरी जुबान भी कभी चुप रह कर शिकायत करती है.

जब कभी शाम को हवाओ में ठण्ड ज्यादा होती है तो मैं अपनी खिड़कियों को खोल कर उन हवाओं में तुम्हारी मौजूदगी महसूस करती हूँ . कभी जब भीड़ में किसी खुसफुसाहट के बीच अचानक से हंसी-ठहाकों की आवाज़ आती है तो मैं समझ जाती हूँ कि तुम जहाँ हो खुश हो. तुमने वहाँ भी अपने कई दोस्त बना लिए हैं. है न ! चर्च तक जाने वाली राह बहुत शांत होती है. इसी राह में कहीं से आने वाली सीटियों की आवाज मेरे रूह में तुम्हारी रूहानियत भर देती है .तुमसे कहने को तो बहुत कुछ हैं पर अब मेरी खामोशियों को ही बोलने दो. क्यों? क्योंकि तुम ही तो कहते थे," कभी चुप भी रहा करो और तुम्हारी खामोशियाँ को भी कहने दो." देखो अब तो बस वही बोलती हैं.

चर्च में हर शाम तुम्हारे लिए जलाये मेरे हर कैंडल तुम्हारी और मेरी अमर कहानी कहती हैं. जिसमें ना कभी कोई इकरार था,न कोई एतवार और न कोई इंतजार. शायद जो था वो था बस सिर्फ प्यार.अच्छा था कि हमारे रिश्ते को कोई नाम नहीं मिला,किसी बंधन में नहीं बंधा क्योंकि  अगर ऐसा होता तो शायद यूँ कभी हम दोनों का रिश्ता लक्ष्यहीन उड़ान ना भर पाता. और मैं कभी तुम से ये बार बार न कह पाती कि "सुनो, तुम्हारा नाराज होना भी एक सिमत –ए -अदा हैं.’’      

Friday, 29 August 2014

इंसानी फ़ितरत


इंसानी फ़ितरत है यह

हम अपने आप से ही जयादा कतराते हैं,

दुनिया को जानने का दावा करते है,

पर खुद को ही नहीं, जान पते हैं|

         डरतें है हम अपने मन से

         हर वक़्त एक झूठी शोर में जीतें है,

         कहीं यह दिल सच न कह दे,

         हर पल इस डर से होठों को सीते हैं,

          इंसानी फ़ितरत है यह

         अपने आप से भागते फिरते हैं|

हम उन गलियों में लौटना चाहते ही नहीं,

जिसमे हमारे निशां हैं,

क्युकि हम जानते है कि कहीं वो गलियां हमारे गुमनाम होने पर सवाल न करदे,

 इंसानी फ़ितरत हैं यह वह भागते है,

दर्द से,शांति से,गलतियों से क्युकि

अपने सचाई को वह हर पल मारते  हैं,

बेहिसाब भागते हैं|

                         

Tuesday, 26 August 2014

उन्हें भी तकलीफ है,मेरी अनदेखी से


किसी शाम जब मैं और मेरी किताबे डेट पर जाती है,तो अक्सर उनकी शिकायत होती है कि तुम अपना वक़्त सबको देती हो पर मुझे नहीं|आज शाम भी कुछ ऐसा ही वाकिया हुआ.आज बहुत दिनों बाद मैं  अपने  स्टडी रूम की सफाई करने पहुंची.मैंने जैसे ही कमरे में पैर रखा,सबसे पहले मेरे लैंप ने अपना बल्ब फ्यूज कर मेरा स्वागत किया|इतना ही क्या कम था कि जब मैंने अपने कोर्स की किताबो को उठाया तो किताब गिर कर फट गयी मानो कह रही थी मैडम जी, कभी हम पर भी दया दृष्टी करिए|

उस दिन वो अलमारी धूल से सनी हुई थी. निराला बेखबर से एक कोने में पड़े थे, तो एक कोने में बच्चन. नीचे के अगली ही शेल्फ में प्रेमचंद्र और कीट्स जहां अपनी ही दुनिया में मग्न थे वहीँ दुष्यंत कुमार और ग़ालिब मेरी नई लाई किताब 'रात पश्मीने की' गुलजार के साथ मिलकर कुछ नए गीत और अंतरा बना रहे थे. इन सबसे दूर धर्मवीर भारती और दिनकर खामोशी से अपनी जगह टिके हुए थे. इस शेल्फ को मैंने जैसे ही हाथ लगाया कि गुनाहों के देवता गिर पड़े और चेतन भगत गिरते ही बिखर गए. शायद किसी किताब से ही वो कागज का टुकड़ा गिरा हो जिस पर लिखा था 
सुनो, 
तुम्हारे संबंध अब गूगल हो चले हैं, इसलिए हमारा रिश्ता फेसबुक हो गया है. जहां तुम चैट पर रहकर भी चैट ऑफ़ कर गूगलिंग करने निकल लेती हो .....             

ग़ालिब के शब्दों में कहूँ तो 'ग़ालिब तुम बड़े बेदर्द निकले,दिल लगाया और बेवफा कर दिया'. सच कहूँ तो मैं खुद ही आज गुनाहों के देवता बन गयी हूँ |

आज घंटो मान मनुहार चला तब जाके कहीं वह माने. फिर वह कहने लगे, सुनो तुम गूगल के ज्यादा करीब हो और अब हमारा रिश्ता फेसबुक हो चला है. जिसमें तुम चेट पर रहकर भी चेट ऑफ कर मुझे छोड़ छिप छिप के गूगल से बात करती हो. मुझे बुरी लगती हैं तुम्हारी यह अनदेखी|फिर दो कप चाय पिकर मेरे और उनके बिच की यह गुफ्तगू आखिरकार मेरे माफी मांग कर,हर शाम उनके साथ लॉन्ग ड्राइव के समझौते और वादे पर ख़त्म हुयी|     

 

Monday, 25 August 2014

mere dost mahan


वो रंग दो चार,वो बातें हजार,वो मुस्कुराहट बे हिसाब,

वो घंटों बारिश में भीगना ,फिर यूँ ही छाते को हवाओं के हवाले करना

वो गोल गप्पे की दुकान,वो ट्रैफिक पुलिस,मोटा पहलवान

वो राह चलते इमलियों पर निशाने,कभी अमरूद के ठिकाने,

खुलती थी  हमारी खुशियों की दुकान,

ऐसे थे मेरे दोस्त महान|

पहले खुद ही गलतियाँ करना,फिर बे वजह किसी बात पर अड़ना,

खुद मुंगफली के छिलके उड़ना,फिर नाम किसी और का लगाना,

दुसरो के सीक्रेट का भांडाफोड़ कर जाना,

और बार बार यह दुहराना,

हम है खुदा के शरीफ बन्दे,पर कभी बन जाते हैं गुंडे,

ऐसे थे हमारे स्लोगन,दोस्ती गान

ऐसे थे मेरे दोस्त महान |

अब हो गयी है मेरी दुनिया वीरान,

कहाँ हो मेरे दोस्त महान?

दो  अपने दोस्ती की पहचान,

लौट आओ मेरे दोस्त महान|

Sunday, 24 August 2014

naraj hun khud se


आज पूछती है मेरी कहानी मुझसे,

क्या नाराज हो मुझसे?

आज पूछती है मेरे ही सवाल मुझसे,

क्या नाराज हो मुझसे?

आज पूछती हैं कुछ भाव  मन  से

क्या नाराज हो खुदसे?

   इन सवालो के जवाब,सच्चे हैं या झूठे पता नहीं,

बस इतना पता है,

आज नाराज हूँ खुद से|

Saturday, 23 August 2014

alarm baj gaya


मेरे कमरे के एक कोने में एक घड़ी लगी हैं और दूसरे खोने में ही एक पिक्चर गैलरी.इस पोट्रेट में मेरे घरवालों की कीमती यादों से भरे कुछ पल हैं.एक शाम जब मैं यूँ ही अपने उस दिवार को निहार रही थी तब मेरी नजर अचानक घड़ी के उन टिक टिकाते सुई पर पड़ी.उस घड़ी की और देखते देखते मुझे एक ख्याल आया.

हमारी जिंदगी भी तो एक घड़ी जैसी है जहाँ एक वक़्त हमारी दुनिया में सिर्फ दो लोग महत्व रखते है ठीक वैसे ही जैसे घड़ी के दो सुई मिनट वाली और घंटे वाली.पर बाद में उसमे सेकंड्स वाली सुई आकर पूरा का पूरा समय देखने का ही नजरिया बदल देती है और घड़ी अपने एक समय में ही कितनी विविधता के साथ वक़्त की इक  नयी कहानी लिख देती है.

हमारी दुनिया भी यूँ ही गोल है. हम लोग बचपन से मा बाप नाम के इक बिंदु से जुड़े होते है,फिर कुछ सेकंड्स बाद ,यानि कुछ सालो बाद चलते चलते हम अपने लिए राह बनाते है,बस सेकंड्स वाली सुई की तरह चलने  से कुछ मिनट्स पूरे हो जाते है,फिर कही जा कर हम रुकते है ,यानि हमें हमारी मंजिल मिल गयी और जीवन का एक पहर बीत गया.

पर यह क्या,  अब जो मंजिल मिली तो हमने एक पल जो पिछले बिताये सफ़र को देखने के लिए बस पीछे ही मुड़े की,झट से एक पल और बीत गया.और मेरी आँखे भी ठहर गयी.  मैंने देखा, इस लम्बे सफ़र में जहाँ मैं  कितनो के साथ चली थी,आज वह सब लोग कही न कही रुक गए थे .मा पापा दूर जा चुके थे,भाई बहन कहीं खो से गए थे और दोस्तों ने तो दूसरी ही घड़ी में शिफ्ट होने का मन बना लिया था.बस इस गोल घड़ी में सिर्फ, मैं बची थी .

टन,टन,टन.  पलक झपक गयी,घड़ी में १२ बज चुके थे, दो पहर  बीत गया था जिसमे जिंदगी कई पहर आगे चल चुकी थी. अब पता चला कि जिंदगी भी घड़ी की तरह कभी नहीं रूकती,जब तक की उसकी बैटरी न ख़त्म हो जाये.न सुख में ,न ही दुःख में,न किसी के आने से और न जाने से और कही जरा ठहरा भी तो अगले ही पल चलने का अलार्म बज गया.   ‘’it’s time to disko…..ho ho…hoooooo disko

 

 

Friday, 22 August 2014

because every thing has a reason


एक शाम जब मैं अपने कमरे में बैठकर सोच रही थी कि नजाने कितना वक़्त बीत गया कभी अकेले शांति से अँधेरे में बैठे हुए,की तभी मेरे कमरे की लाइट चली गयी| एक पल के लिए तो मुझे ऐसा लगा की शायद मुद्दतो बाद मैंने कुछ दिल से माँगा है,तभी ऊपर वाले ने मेरी इच्छा पूरी कर दी है|

उस वक़्त मैंने बहुत वक़्त बाद परम शान्ति का अनुभव किया,ऐसा लगा की जैसे मानो मैं किसी खुले  आसमान में आ गयी थी| जहाँ अँधेरे के बावजूद ,एक रोशनी काम कर रही थी,और वह रोशनी थी अपने मन की|वहां शांति के बाद भी शोर था,शोर अपने धडकनों की.घडी की पल पल के सफ़र की मैं प्रत्यक्षदर्शी थी | वाह!क्या शोर था वह| बिलकुल अलग जहाँ अपने मन की बातों की खुसफुसाहट,खुद को ही सुनाई पड़ रही थी.

जहाँ दिमाग और दिल के बिच एक संवाद चल रहा था|दिल कह रहा था’’देखो आज पल्लव,कितनी खुश हैं ,तभी आज हमसे मिलाने आई हैं |’’वही दिमाग कह रहा था ‘’हो गयी न तुम भावुक ,ओये पल्लव कोई खुशी से नहीं,किसी टेंशन के कारण अकेले बैठी हैं|’ ’तो दिल ने प्रेम से दिमाग से कहा:खुशी का पता तो नहीं पर वह शांत हैं  ,क्युकी इन्सान अपने आप को तभी सुनता है जब वह शांत और संतुष्ट होता हैं,कि तभी दिमाग बोल पड़ा:हा,हा,हा पल्लव और संतुष्ट,कभी नहीं,वह एक लालची लड़की है ,जिंदगी उसे जो भी दे,वह और की ही मांग करती है |’’ मैं देर तक दिल और दिमाग के बिच  का संवाद सुनती रही और  कुछ देर बाद ही मेरी आँख लग गयी |

मैंने देखा की मैं  एक बगीचे  में थी जहाँ वसंत का आगमन हो चुका था |हर तरफ हरे हरे पेड़ पौधे खुशी से झूम रहे थे ,हर डाली कलियों से भरी हुयी थी,पंछी उड़ रहे थे|उनकी आवाज में नए मौसम के आगाज की चहचहाहट थी| पर अचानक  अगले ही पल हवाओं का वेग तेज हो गया ,उन हवाओं  में जहाँ पेड़ की हर पल्लव हिल गयी थी वहां यह कुछ पल्लव बची थी| लगा जैसे कि उन वसंती हवाओ में पतझरी हवाए चलने लगी और बचे हुए पल्लव भी टूट गए| 

अचानक मेरी आँख खुली ,मैंने पाया कि लाइट आ चुकी थी.पर अभी भी मेरी आँखों में वह सपना था और कुछ प्रश्न. जहाँ ,एक पल पूरा पेड़ हरा था वही दूसरी पल वह पिला कैसे हो गया? एक पल जहाँ तेज हवाओं में वही पल्लव झूम रहे थे ,वही दूसके पल उन्ही हवाओं में वह टूट कर कैसे  बिखर  गए  थे?

शायद इन सबका जवाब मैं जानती थी, पर  मानती  नहीं हूँ क्युकी................

     This all things happens just because of scientific reasons, और अगर यह मेरे बारे में था तो, मैं  पल्लवी हूँ,जो जिद्दी और लालची है और यह लाइट जाने से मुझे शांति नहीं मिली बल्कि बस काम न करके सोने का बहाना मिल गया. और हमारे इस मुख्यमंत्री को वोट न देने का कारण|

Thursday, 21 August 2014

अलविदा


 प्रिय,

        यूँ तो मेरी गलियों में आज भी आवारा आशिकों की कमी तो नहीं है,पर तुम जैसा इस दुनिया में कोई दूजा आशिक शायद न कोई था और न होगा.यूँ तो लोग मेरी गंभीर शक्ल और तमतमाते गुस्से से देखकर ही मुझ से बाते करने तक की रिस्क नहीं उठाते पर तुम्हारी हिम्मत की तो मैं भी  कायल हो गयी हूँ .

वाह!तुम्हारा यूँ मेरे बगीचे में छुपे रहना और शाम होते ही बिना किसी फिक्र के मेरी खुली हुई खिडकियों से बिन पूछे मेरे कमरे में घुस जाना तुम्हारी आवारा हरकतों पर पक्के आशिकों का मुहर लगाता हैं.  हद तो तुम सर्दियों में कर देते हो जब सबके सामने तुम सीधे दिन दहाड़े दरवाजे से आकर मेरी अलमारी और पलंग के निचे छुप जाते हो.पता है तुम्हे, कई बार तो माँ ने भी तुम्हे आते देख लिया था तभी तो रोज रात वह तुम्हारी अच्छी धुलाई करवाती थी.   मुझे तुम्हे यूँ मार खाते हुए देखकर कभी कबार तो बुरा लगता था पर एक बार जब तुम्हारी वजह से मुझे १० दिनों तक बुखार में रहना पड़ा तो कही न कही तुम्हारे दुःख से मुझे भी ख़ुशी मिलती थी .मुझे याद है कि तुम्हारे प्रकोप से बचे रखने के लिए तो मा ने मुझे दूसरे कमरे में भी शिफ्ट कर दिया था पर तुम तब भी ना माने .तुम तब भी अपने आवारा साथियों के साथ मुंह उठाये चले आते थे .सबसे बड़ा गुस्सा तो मुझे तुम पर तब आया था जब तुम्हारे एक साथी’’एडिस’’ से लड़ाई के समय मेरा भाई  घायल हो गया था. तुम्हारे उस दोस्त ने तो मेरे गबरू जवान भाई को भी बिस्तर पर कुछ दिनों के लिए पहुंचा दिया था.

सच पूछो तो तुम्हारे काम के प्रति,तुम्हारी निष्ठा का सही अंदाजा तब हुआ जब हमने अपना घर बदल दिया पर हम तुमसे निज़ात न पा सके .उस दिन उस नए कमरे में जहाँ की दीवारे भी ,मुझे नहीं पहचानती थी वहां तुम्हारे सुरीले गानों की दस्तक  और तुम्हारे आने से मेरे कमरे में,मेरे पुराने कमरे जैसी रौनक लग गयी थी.उस दिन के लिए तुम्हे दिल से शुक्रियां.

देखो अब जो मैं  तुम्हे कहने जा रही हूँ ,उसे सुनकर तुम्हे बुरा ही लगेगा पर यह सच है.सुनो अब मैं   बीस साल की हो गयी हूँ,और अब मुझे तुम्हारा खेल खेल में काटकर रशेस करना मुझे अच्छा नहीं लगता .अब तुम मेरे कमरे से खुद ब खुद ही निकल जाओ नहीं तो तुम्हे,तुम्हारे औकाद मुझे याद दिलानी  पड़ेगी .तुम उम्र के साथ और  भी आवारा होते जा रहे हो की तुमने तो मेरी २ साल की भतीजी को भी नहीं छोड़ा.पता है तुम्हारी बदमाशियों की वजह से कल रात वो कितना रो रही थी.सुनो मैं  तुम्हे दिल से दुआ देकर अपने कमरे से विदा करना चाहती हूँ न की काला हिट और रैकेट से मारकर.सो अब मेरे प्रिय आवारा आशिक मच्छर महोदय आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरी परेशानियों को समझते हुए, मुझे हर रात चैन की नींद प्रदान करे नहीं तो जरुरत पड़ने पर जरुरी कारवाही की जाएगी.

सो मेरे प्रिय,अब कह भी दो अलविदा,सुना है अलविदा कहने से फिर मिलने की उमीद कम हो जाती है|

अलविदा,

  तुम्हारी प्रिय ‘’पल्लव’’.

Wednesday, 20 August 2014

टूटता तारा


जब कभी जमीं पर सितारों की जगमगाहट,चाँद के उजालों में छिप कर मेरे छत पर नहीं आती,उस रात मेरे लिए पूरा का पूरा आसमान की देखने योग्य नहीं रहता.मुझे याद  है कि गर्मियों की इन रातों में    अक्सर जब आसमान साफ़ रहता था तो वो सारे तारे मुझ से  एक एक कर गप्पे लगाया करते थे.आसमान के हर कोने के वह सितारे मेरी छत के हर कोने से दिखाई पड़ते थे पर अब सितारों ने मेरे छत से शायद अपना मुंख मोड़ लिया हैं या अब शायद वह पृथ्वी के इस गोलार्ध से ही जा चुके है या उन्हें हमारे वातावरण के प्रदुषण युक्त परतों ने ढक लिया हैं .

पता नहीं क्या हुआ है,बदलाव किस्मे आया है ?क्या मेरी आँखों ने आसमा को फुर्सत से झाकना बंद कर दिया है या उन तारों ने मेरे घर का रास्ता भुला दिया है.मैं कुछ नहीं जानती ,जानती तो बस इतना हूँ कि भले आसमा में चाँद का आकर जितना भी बड़ा हो ,उसकी चांदनी कितनी भी सीतल क्यों न हो, वो आसमान के उन सितारों की रौशनी की जगह नहीं ले सकता.

उन एक एक तारों को देख कर ही मैं  हर रात अपनी नयी काल्पनिक दुनिया में खो जाती थी,जो बहुत सुकून भरी होती थी. पर अब मेरी दुनिया में कल्पना से परे ही एक कहानी है,जिसके पन्नों में हर चौबीस घंटे की लिखापढ़ी हैं,वास्तविकता से उसका इतना सम्बन्ध है कि कभी कबार दिल करता है की यह दुनिया भी पलक झपकते ही ख्वाबो की तरह बदल जाती .काश! की कभी ऐसा हो जाये कि एक शाम एक टूटता तारा अपने साथ मुझे भी इस निष्ठुर दुनिया से एक नए सफर पर ले जाये जहाँ सिर्फ और सिर्फ रौशनी ही हो और अंधरे को ख़तम करने के लिए किसी चाँद और सूरज की रौशनी की जरुरत न पड़े.

मेरे हिसाब से तारों की जगमगाहट,किसी चाँद ,सूरज से  नहीं होती और शायद हर टूटते तारे की कमी हमें और चाँद , सूरज को ना हुई हो पर आसमां को हर टूटते तारे की कमी जरुर महसूस होती है, क्युकी उसके लिए तो हर तारा’’इक तारा है,जो खास और प्यारा है .          

Tuesday, 19 August 2014

वो पंखविहीन चिड़ियाँ


उस दिन शाम जब मैं और पूजा बगीचे में खेल रहे थे,तब एक नन्ही सी चिड़ियाँ गुलाब के फूलों के पास आ छुपी थी.खेलते खेलते मेरी नज़र उस चिड़ियाँ पर पड़ी .हम उसके जितने करीब जा रहे थे वो उतनी ही दूर हम से दूर फूलों से चिपटी जा रही थी मानो हम दोनों ही एक दूसरे के साथ नुक्का छिपी खेल रहे हो .अचानक कहीं से एक और उस जैसी एक बड़ी चिड़ियाँ आयी और वह छोटी चिड़ियाँ को साथ ले गयी,शायद वह उसकी माँ थी.अगले ही शाम जब हम फिर बगीचे में खेलने आये तो वह छोटी चिड़ियाँ वही हमारा इंतजार कर रही थी ,हम दोनों जैसे जैसे जहाँ जहाँ छिपते और दौड़ते वह भी हमारे साथ उड़ती.धीरे धीरे दिन बीते और हमारी दोस्ती और भी पक्की होती गयी.अब मेरा और पूजा का हर शाम उसके साथ बीतने लगा.हम उसके लिए दाने भी लाया करते थे और वह हमारे लाती थी,ढेर सारा स्नेह और मुस्कुराहट.

एक दिन जब हम शाम को बगीचे में पहुंचे,तो काफी इंतजार के बाद भी हमें वह न मिली .पता नहीं वह उस दिन कहाँ चली गयी थी,?यु ही इस तरह हम दोनों उसका घंटो इंतजार करते रहे पर वह नहीं लौटी .हम अक्सर एक दूसरे से सवाल करते की वह चिड़ियाँ अब यहाँ क्यों नहीं आती ,नजाने वह कहाँ चली गयी है?

एक हफ्ते बाद जब एक दिन हम बगीचे में खेल रहे ते तब हमारी नजर उसी गुलाब के फूलों की ओर गयी .हमने देखा की वह चिड़ियाँ वहां घायल हालत में पड़ी थी,ऐसा लग रहा था की मानो उसे किसी  पतंग के मांझे से चोट लगी हो,उसके पंखों में से खून बह रहा था,हम उसे तुरंत ही घर ले आये .उसके मरहम पट्टी भी की और यूँ ही काफी दिनों तक हम उसकी सेवा में लगे रहे.हर दिन स्कूल से आने के  बाद हम दोनों उसे देखने चले जाते थे और पूरी शाम उसके साथ ही बिता कर घर लौटा करते थे,हमने उसके रहने का इंतजाम बगीचे के एक पेड़ पर किया था.हमारी दवाई से उसका जख्म तो टिक होने लगा था पर पर हमारी दावा उसके मन के जख्मो को ठीक न कर पाई थी.वह चिड़ियाँ अब उड़ नहीं पाती थी.अब धीरे धीरे उसने दाना खाना भी बंद कर दिया था,और अब बोलना भी न के बराबर हो गया था .शायद जिस पतंग ने उसके पंख छीने थे उसने उसका होंसला भी छीन लिया था और एक दिन उसके मरे हुए मन के साथ ही उसका भी निधन हो गया.

हमें दुःख है की हम उसे बचा न पाए,हम उसे उसकी सीमाहीन उड़ान  न लौटा पाए,मुझे पहली बार अहसास हुआ की एक चिड़ियाँ के लिए उसके पंख उसकी जान  होते है,उसका सीमाविहीन उड़ान ही उसकी पहचान होते है .आज सबसे बड़ा दुःख तो मुझे इस बात का है की वह उड़ान अब ख़तम हो गयी है,किसी  के शौखिये खेल ने किसी का शौख छीन लिया था  और किसे से उसकी अनमोल दोस्त.

आज पता चला की आजादी,उमंग और शौख किसी के पंख होते है और अगर उन पंखो को जरा सी चोट लग जाये तो आत्मा दुखी हो जाती है. गर जो पंख किसी के वजह से कट जाये तो मौत अपने आप हो जाती है.हमारी प्यारी दोस्त अब नहीं है,अब जब भी कभी हम आसमान को देखते है तो याद  आती है वह गरबीली चिड़ियाँ, वह पंखविहीन चिड़ियाँ .     

Monday, 18 August 2014

parichaya jindagi se


ऐ जिंदगी, तुझे चाहने की कोई खास बात तो नहीं ,

बस तेरे अँधेरी गलियों में खोने का ,मजा आ रहा है ,

ऐ जिंदगी ,तुझे जीने की कोई खास चाहत तो नहीं ,

बस तुझे जानने का हुनर आ रहा है ,

ऐ जिंदगी, तेरी जमी मुझे कुछ खास भा तो नहीं रही,

पर तेरे आसमां में, उड़ने का जज्बा आ रहा है .

   ऐ जिंदगी, तेरी राहों में चलने की राहत तो नहीं ,

पर इन राहों के घाव,मेरे सपनों की किमत बता रहा है .

ऐ जिंदगी ,तेरी इबादत में कोई यकीं तो नहीं ,

  पर कुछ पल के लिए तेरे सजदे में सर, झुका जा रहा है.

ऐ जिंदगी ,तेरे उजालों में कोई खास रोशनी तो नहीं,

पर एक पल के लिए ही सही ,दिल डरा जा रहा है .

ऐ जिंदगी, तेरी कहानियों में कोई शोर तो नहीं,

पर अपना ही सही,शोर सुना जा रहा है .

   ऐ जिंदगी, तेरे मजाक में कोई हंसी तो नहीं,

पर फिर भी ये व्यंग,सहा जा रहा है.

ये जिंदगी, तेरी मौत में कोई शांति तो नहीं ,

पर शांति का ढोंग,ये ज़माना रचा जा रहा है .

ऐ जिंदगी तेरे काटों से सुख तो नहीं,

पर फिर भी,उन फूलो से ,बेबाक मुहब्बत करा जा रहा है,

ऐ जिंदगी, तुझे जीने की कोई खास चाहत तो नहीं ,पर चला जा रहा है. 

Sunday, 17 August 2014

कितनी मुदत बाद मिले हो


 

 

कितनी मुदत बाद मिले हो ,

ओं पतझर के परदेशी,

सावन बिता ,पतझर बिता,बीत गए वह सारे दिन .

सावन बिता ,पतझर बिता,बीतगए वो सारे  दिन ,

राहे बदली,यादे बदली,बदली जिंदगी की तस्वीरे,

न बदली तो वह चाहते,

और दरवाजे पर  वही पुरानी आहटे .

कई बार यह गुमां होता है ,

की मेरे ख्वाबो को शायद  जंग लगी है ,

पर अगले ही पल  महसूस होता है,

 अब हौसलों को पंख लगी है.

         कितनी दरखतो में जिंदगी बीते,

हाले  दिल बायाकरना मुश्किल है.

पर उन्ही दरखतो में वह आग छुपी है ,

जिसकी जरुरत आज हमें  पड़ी है ,

कितनी मुदत बाद मिले हो,

ओं रूठे मौसम के साथी ,

 कहाँ छुपे थे तुम अब तक, ओं पतझर के परदेशी.सावन बिता ,पतझर बिता ,बीत गए वो सारे दिन,कितनी मुदत बाद मिले हो.